रांची, जून 13 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र बारेंदा पंचायत भवन में शनिवार को आजसू की ओर से बीएलओ-2, युवा आजसू, महिला पंचायत प्रभारी, बुद्धिजीवी मंच और वरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में जुटना होगा। पेयजल, शिक्षा, जमीन संबंधी त्रुटियों समेत आम लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने की जरूरत है। उन्होंने बीएलओ-2 के सदस्यों से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- जनआक्रोश रैली की तैयारी में जुटी आजसू पार्टी, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान...