गोपालगंज, मई 30 -- थावे में भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित फोटो थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के मुखीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। इकी संयुक्त अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शैलेश तिवारी ने की। इस बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों के बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यसमिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ सशक्तिकरण और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी को बूथ स्तर पर और मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा आम जनता से सीधा संपर्क स्थापित किया जाएगा और नए मतदाताओं को जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर विजय सिंह, अमित सिंह, बीरेश सिंह, भाजपा महामंत्री अमन शर्मा, मंजीत सिंह, बिरेंद्र सिंह, अरुण सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.