बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने को काम करें कार्यकर्ता
हल्द्वानी, मई 25 -- रामनगर। कांग्रेस कार्यालय रामनगर में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। यहां पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने, संगठन का विस्तार और एकजुट होकर आगे बढ़ने की बात कही है। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का काम करे। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, अनिल अग्रवाल खुलासा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुवन पांडे, नजाकत अली, मीडिया प्रभारी विनय पड़लिया, चांद खान, बाली राम, ममता आर्य, ओमप्रकाश आर्यवंशी, महेश पांडे, वीरेंद्र लटवाल, अनीश खान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.