चंदौली, जून 30 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के ग्राम पंचायत डहियां में समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को पीडीए जन चौपाल गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुटें। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अहम है। कहा कि पीडीए सामाजिक एवं मानसिक परिवर्तन लाने का सकारात्मक आंदोलन हैं। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। कहा कि पीडीए के लोग जानते है कि उनके साथ भेदभाव जैसी घटनाएं होती हैं। साथ ही उनका सम्मान भी छीना जाता है। पीडीए के लोगो को संगठित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। इस मौके पर प्रेम नाथ तिवारी, ईशान मिल्की, नरेश शाहनी, विजय प्रधान, भाईराम शाहनी, श्यामलाल यादव, कतवारू यादव, रामेश्वर प्रधान, डॉ कृष्ण कुमार यादव, डॉ रामकुमार नेता, राजेंद्र, छेदी मौजूद...