हल्द्वानी, मार्च 26 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने के लिए गुरुवार को बिष्टधड़ा और लामाचौड़ में शक्ति केंद्र स्तरीय बैठकों का आयोजन किया। विधायक बंशीधर भगत के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सड़क, बिजली, पेयजल और सिंचाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। विधायक ने कई शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। संगठनात्मक बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। आगामी चुनावों को देखत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.