मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। भाजपा अदलहाट मंडल के दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को एक लान में समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं को वैचारिक और व्यावहारिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। शिविर में पार्टी की कार्यपद्धति, विचारधारा और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के गुर सिखाए गए। मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर छिपी है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहकर संगठन को सशक्त बनाएं और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। जिला उपाध्यक्ष रवींद्र नारायण सिंह पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही संगठन की नींव को मजबूत करती है। प्रशिक्षण के अंत में सभी ने पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल ने अतिथियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.