रांची, मई 30 -- चान्हो, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के निर्देश पर शनिवार को चान्हो प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इस्तेयाक ने की। इसमें सभी पंचायत अध्यक्ष, बूथ स्तरीय अभिकर्ता (बीएलए-2) और प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा करना और बूथ स्तर पर चल रहे मतदाता मानचित्रण कार्य को गति देना था। इस दौरान कार्यकर्ताओं को मतदाता पुनरीक्षण अभियान से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजितछूटे हुए मतदाताओं का मानचित्रण सुनिश्चित करने पर जोर: बैठक को संबोधित करते हुए मो. इस्तेयाक न...