छपरा, अप्रैल 2 -- फोटो :16 गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी की स्थापना दिवस मानने को लेकर बैठक को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक व मंच पर उपस्थित विधायक कृष्ण कुमार मंटू, विधायक छोटी कुमारी, जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह व अन्य छपरा, एक संवाददाता। पार्टी की स्थापना दिवस मानने को लेकर गुरुवार को शहर से सटे वास्तु बिहार स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें 6 अप्रैल से बूथ स्तर पर झंडोत्तोलन कर स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने की व मंच संचालन महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना और स्थापना दिवस कार्यक्रम को सभी बूथों पर सफलतापूर्वक आयोजित करना है। इसके लिए जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया जिसमें श्रीनिवा...