बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी ताकत की नींव : नासिर हुसैन
फरीदाबाद, जून 28 -- नूंह, सरसमल। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नासिर हुसैन अड़बर ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी नींव है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ एजेंटों से चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 15 जून से 14 जुलाई तक चल रहे अभियान के दौरान बीएलओ के साथ मिलकर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाएं और अपात्र लोगों के नाम सूची में शामिल न होने दें। उन्होंने कहा कि पारदर्शी मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र की पहचान है और प्रत्येक नागरिक को इस अभियान में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। यह भी पढ़ें- SIR in Delhi: 30 जून से घर-घर आएंगे BLO, ये 10 बातें नहीं जानेंगे तो हो सकती है परेशानी यह भी पढ़ें- एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.