जौनपुर, अप्रैल 20 -- मुंगराबादशाहपुर। भाजपा के संगठनात्मक पुनर्गठन के बाद शनिवार को नगर मंडल की पहली औपचारिक बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री पियूष गुप्ता ने कहा कि आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती सबसे महत्वपूर्ण है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं के बल पर खड़ी है। उन्होंने प्रत्येक बूथ के सूक्ष्म सत्यापन और पन्ना प्रमुखों की सक्रियता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन ही शक्ति है और जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा, तब तक विजय संकल्प पूरा नहीं हो सकेगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर मंडल अध्यक्ष राजीव केशरी ने कहा कि पुनर्गठन के बाद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। सभी को एकजुट होकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। संचालन महामंत्री दुर्गेश दुबे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.