जहानाबाद, मई 27 -- ​कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था डॉकबंगला परिसर में बुधवार को बसपा की कुर्था विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बसपा कुर्था विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना दास ने की। इस सांगठनिक बैठक में पार्टी की मजबूती, आगामी रणनीतियों और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के मुख्य अतिथि ​बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ बसपा नेता सह जिला परिषद सदस्य रंजन कुमार यादव उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में बसपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. शिव कुमार चंद्रवंशी, जिला महासचिव कामेश्वर दास, जिला सचिव राजेश यादव और जिला बीवीएफ संयोजक शैलेश कुमार सोनू ने भी शिरकत की और अपने विचार साझा किए। ​समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रंजन कुमार यादव ने कहा कि​ बहुजन समाज पार्टी देश की एकमात्...