बूथ स्तर पर आयोजित होगा मन की बात कार्यक्रम : नीरज
जौनपुर, मई 9 -- मुंगराबादशाहपुर। भाजपा नगर मंडल की ओर से शनिवार को आयोजित कार्यशाला में संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' को अब प्रत्येक बूथ पर उत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महीने के प्रत्येक रविवार को कार्यकर्ता संगठित होकर 'मन की बात' सुनें और इसे जन-संवाद का प्रभावी माध्यम बनाएं। साथ ही शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकें आयोजित कर सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी क्षेत्रों में कार्यक्रम पूरी सजगता एवं अनुशासन के साथ संपन्न हों। नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि उमरवैश्य ने कहा कि सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.