महाराजगंज, मई 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आईटीएम चेहरी में भाजपा के दो दिवसीय पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष-केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। गैलरी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कहा कि बूथ स्तर तक और संगठित, सक्रिय व प्रभावी संगठन के निर्माण में सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षण तराशने की प्रक्रिया है। जो सीखता है, वह बढ़ता है और जो सीखना बंद कर देता है वो बढ़ना भी बंद कर देता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को संगठन सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और न...