सहारनपुर, जुलाई 8 -- सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव एवं सहारनपुर प्रभारी प्रोफेसर भुवन जोशी की मौजूदगी में विधानसभा और प्रकोष्ठों के कार्यों की बूथ स्तर तक समीक्षा की गई। बैठक में संगठन मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ। प्रोफेसर भुवन जोशी ने कहा कि सभी विधानसभा और ब्लॉक अध्यक्ष संगठन की समीक्षा कर वोटर सूची की कमियां जल्द दूर करें, क्योंकि चुनाव में बूथ की मजबूती सबसे अहम होगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर अन्याय, भ्रष्टाचार, किसानों को डीएपी-यूरिया नहीं मिलने और फसलों का उचित दाम न मिलने के आरोप भी लगाए। यह भी पढ़ें- जिले की सातों सीटों पर कमल खिलाने के लिए बूथ तक पहुंचेगी भाजपा: क्षेत्रीय अध्यक्ष जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि 2027 का चुनाव बड़ी चुनौती है, इ...