औरंगाबाद, फरवरी 24 -- संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत दाउदनगर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने की, जबकि अभियान के पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे राजेश ठाकुर ने जिलाध्यक्ष पद के चयन को लेकर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं से क्रमवार सुझाव और राय प्राप्त की। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक सक्रिय इकाइयों के गठन, युवाओं और नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन सृजन अभियान के तहत आने वाले दिनों में प्रखंड के विभिन्न पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.