हाथरस, जुलाई 27 -- हाथरस, संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी तोकीर आलम ने शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संगठन समीक्षा बैठक ली। बैठक में संगठन की गतिविधियों, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की गई।तोकीर आलम ने कहा कि कांग्रेस का सबसे बड़ा आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पदाधिकारियों से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और पार्टी की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Hathras News: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व ब्रज पांत प्रभारी का स्वागत उन्होंने कहा कि संगठन विस्ता...