सहारनपुर, फरवरी 3 -- सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी हाईकमान द्वारा तिरसपाल मलिक को हस्तिनापुर क्षेत्र का अध्यक्ष तथा चौधरी शिवकुमार गुर्जर को युवा जिला अध्यक्ष सहारनपुर मनोनीत किए जाने पर प्रदेश, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने युवा जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुर्जर का माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शाहजमा खान एवं प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि तिरसपाल मलिक के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और उनके अनुभव से पार्टी का विस्तार होगा। वहीं चौधरी शिवकुमार गुर्जर के युवा जिला अध्यक्ष बनने से जनपद में संगठन और अधिक सशक्त होगा। रमेश...