मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- मिर्जापुर। नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी मण्डल और छानबे विधानसभा के कार्यकर्ताओं का शनिवार को विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पूर्वी मण्डल के कार्यकर्ताओं का शनिवार को नगर के धुंधी कटरा स्थित एक अतिथि भवन में आयोजित हुआ। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज व पूर्व जिला अध्यक्ष बालेन्दु मणि त्रिपाठी और नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी व मण्डल अध्यक्ष डाली अग्रहरि ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की सलाह दी। कहा तभी संगठन मजबूत होगा। इस मौके पर आशुकांत चुनाहे, प्रदीप सोनकर, वीरेद्र प्रताप यादव उर्फ काजू आदि मौजूद रहे। जिगना संवाद के मुताबिक क्षेत्र के रामप...