गुमला, अप्रैल 5 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय मनोरमा शिशु मंदिर परिसर में भाजपा के चैनपुर प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण सह दो दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमित किशोर पांडेय ने की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा,नीतियों और कार्यपद्धति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने पं.उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सेवा करनी चाहिए। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोहर बड़ाइक ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है। जहां कार्यकर्ताओं का निरंतर प्रशिक्षण जरूरी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.