बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
हल्द्वानी, मई 22 -- रामनगर, संवाददाता। कांग्रेस कार्यालय रामनगर में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल का पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। छिमवाल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं जनता के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया। यहां रामनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशबंधु रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुवन पांडे, भुवन शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चांद खान, अतुल अग्रवाल, ममता आर्या रहे। यह भी पढ़ें- नई टिहरी में कांग्रेस कमेटी के बूथ लेवल एजेंटों की प्रशिक्षण कार्यशाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.