बेगुसराय, जून 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तीकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- 12 साल बेमिसाल' अभियान के तहत ठाकुरगंज पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ उपाध्यक्षबैठक की मुख्य बातें बीजेपी प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त संगठनात्मक आंदोलन है। भाजपा की कार्यशैली सामूहिक नेतृत्व, अनुशासन, सेवा, समर्पण एवं सतत जनसंपर्क पर आधारित है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और पार्टी की नीतियों एवं विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दायित्व निभाता है...