गोड्डा, जनवरी 10 -- गोड्डा। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला अध्यक्षा लक्ष्मी चक्रवर्ती ने संगठन को सुदृढ़ करने को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। लक्ष्मी चक्रवर्ती ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा, ताकि पार्टी की नीतियों और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के अनुरूप संगठनात्मक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके कार्यकाल में महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। महिलाओं को संगठन में अधिक से अधिक जिम्मेदारी देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस...