चित्रकूट, जनवरी 8 -- चित्रकूट। संवाददाता कांग्रेस कैंप कार्यालय में पार्टी की मासिक बैठक में मनरेगा बचाओ संग्राम की तैयारी पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि सभी मंडलों एवं बूथों में मनरेगा बचाओ अभियान चलाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाएंगे। कहा कि केंद्र सरकार को गरीबों की कोई चिंता नहीं है। गरीबों के हितों के विपरीत कार्य किया जा रहा है। जिला मनरेगा कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मनरेगा खत्म करने से दलित, आदिवासी, ओबीसी, गरीब अल्पसंख्यक सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर होगी। लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। बैठक में गज्जू प्रसाद फौजी, जिला उपाध्यक्ष रंजना बरातीलाल पांडेय, महासचिव विजयमणि त्रिपाठी आदि ने विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.