बूथ स्तर तक जनसंपर्क को गति दें भाजपाई: प्रेमचंद अग्रवाल
रिषिकेष, मार्च 25 -- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ऋषिकेश में भाजपाईयों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। ऋषिकेश विधानसभा अंतर्गत भाजपा के चारों मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावों को लेकर रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बुधवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आगामी समय संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से पूरी सक्रियता, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका सर्वोपरि है। पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान, उनकी भागीदारी एवं सशक्तीकरण के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.