मोतिहारी, मई 2 -- सिकरहना, निसं। कांग्रेस के ' सृजन साथी जनसंपर्क अभियान ' के तहत ढाका प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की एक बैठक कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष मो. इम्तेयाज अख्तर की अध्यक्षता में हुई। पार्टी के मोतिहारी जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने कहा कि जिला और प्रखण्ड से लेकर घर घर तक पहुंचे और कांग्रेस की जन कल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराते हुए अधिकाधिक संख्या में लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही देश को सिंचा है और कांग्रेस ही देश का भविष्य है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय त्रिपाठी, डॉ. अफरोज आलम, सौरभ कुमार यादव , डॉ. परवेज अलम, मोतीउर्रहमान, काजिम हुसैन, परवेज, बच्चा बाबू सहित समस्त पंचायत अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सदस्य बनाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलेगा पद
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.