पाकुड़, जून 6 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पाकुड़िया मंडल और बन्नोग्राम मंडल की एक महत्वपूर्ण संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एवं नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गंभीर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने दोनों ही मंडलों के अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि बूथ स्तर के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अविलंब सभी बूथों पर बूथ स्तरीय अभिकर्ता-2 की नियुक्ति और सत्यापन कार्य पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया। यह भी पढ़ें- एसआईआर को सफलता पूर्वक संपन्न कराने 18 से 29 जून तक प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्होंने घोषणा की कि आगामी 12 जून को बीएलए-2 के लिए ...