बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने पर बल
रांची, जून 7 -- तोरपा, प्रतिनिधि। भाजपा के तोरपा एवं तपकारा मंडलों की रविवार को आयोजित बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। तोरपा नगर भवन में मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं, इसलिए उन्हें और अधिक सक्रिय एवं संगठित करने की आवश्यकता है। बैठक में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और जनसंपर्क अभियान को गति देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई。 यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.