शाहजहांपुर, मई 29 -- शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर गुरुवार को संगठनात्मक कार्यशाला आयोजित की गई। शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वंदे मातरम गीत रजनी भानु और जलालाबाद ब्लॉक प्रमुख लता सिंह ने प्रस्तुत किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।जिला यह भी पढ़ें- विचारधारा के साथ सोशल मीडिया और संगठन पर भी मंथन अध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र ने बताया कि 5-6 जून को विकस...