कौशाम्बी, अगस्त 26 -- कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जनाधार बढ़ाने के लिए मंगलवार को सरायअकिल के रसूलपुर टप्पा गांव में बैठक की गई। इस दौरान पूर्व विधायक विजय प्रकाश व जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने संगठन के विस्तार व बूथ निर्माण पर विशेष जोर दिया। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि बूथ का निर्माण कांग्रेस पार्टी की प्रमुख जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूथ को मजबूत करना होगा। आगे कहा कि वोट अधिकार यात्रा जननायक राहुल गांधी कर रहे हैं। जल्द ही जिले में वोट चोरी के खिलाफ एक विशाल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कोऑर्डिनेटर प्रभारी राजेश साहनी ने संगठन निर्माण को लेकर ब्लॉक स्तरीय बैठक पर कुछ अहम फैसले लिए और कार्यकर्ताओं को संगठन मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.