मधुबनी, अप्रैल 2 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। पश्चिमी मंडल खजौली के तत्वावधान में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत ब्रह्मदेव चंद्रकला महाविद्यालय के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनोद पांडे ने की, जबकि संचालन सुमित कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा प्रभारी हरिश्चंद्र शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमिला देवी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पासवान सहित अन्य नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सात प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, बूथ मैनेजमेंट, वैचारिक ...