बूथ से नगर स्तर तक संगठन मजबूती पर बल
सहरसा, मार्च 23 -- महिषी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी, महिषी उत्तरी मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मंडल कार्यशाला का आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष किशोर साह की अध्यक्षता में महिषी मंडल स्तर के सभी सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा आधुनिक समय अनुरूप प्रशिक्षित करने का काम भाजपा करती रहती है। जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा संगठनात्मक सत्र में बूथ से नगर स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के साथ सरकारी योजनाओं के सत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.