बूथ सशक्तिकरण से ही विजय सुनिश्चित होगी : त्रिवेंद्र
रुडकी, जून 2 -- रुड़की, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के विषय पर जिला कार्यशाला में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। आगामी चुनावों में सफलता के लिए प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.