बूथ सशक्तिकरण को चलाया जाएगा विशेष अभियान
हरदोई, मई 4 -- बावन। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय बावन पर आयोजित बैठक में जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ने बूथ सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संवाद से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। मंडल पदाधिकारियों और प्रवासियों के साथ बूथ स्तर पर संगठन को सुदृढ़ करने की रणनीति बनाई गई। अनुराग मिश्रा ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसका बूथ स्तर का ढांचा है। यदि बूथ मजबूत होंगे तो चुनावी सफलता स्वतः सुनिश्चित होगी। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर सशक्त कमेटियों के गठन, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और लाभार्थी संपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- भाजपा : बूथ सशक्तिकरण को चलाया जाएगा विशेष अभियान उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.