औरैया, जुलाई 17 -- भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए जिले की तीनों विधानसभाओं में 22 जुलाई को बूथ सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसकी सफलता को लेकर शुक्रवार को तुर्कीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह रहे। उन्होंने बूथ सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत की नींव बूथ स्तर पर मजबूत संगठन से ही पड़ती है। यह भी पढ़ें- भाजपा 22 जुलाई को सातों विधानसभाओं में करेगी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन उन्होंने कार्यकर्ताओं को "बूथ जीतो, चुनाव जीतो" का म...