मेरठ, मई 25 -- शक्ति केंद्र दौराला पर सोमवार को भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ समिति गठन, पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारियां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि भाजपा की संगठनात्मक कार्यशैली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना जरूरी है। कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान तेज करने, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने, संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान राहुल चौधरी, प्रशांत अहलावत, हरेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र...