कोडरमा, फरवरी 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। चुनाव का समापन के दौरान झुमरीतिलैया के उत्क्रमित विद्यालय कहारटोली स्थित एक बूथ पर मतपेटी की सीलिंग को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। सीलिंग प्रक्रिया के दौरान अभिकर्ता और एक प्रत्याशी के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़कर हंगामे में बदल गई। दोनों पक्षों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए, जिससे कुछ देर के लिए बूथ परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मतपेटी को सील करने की प्रक्रिया के दौरान एक पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद गहराता चला गया। हालांकि, मतदान प्रक्रिया को बाधित नहीं होने दिया गया और मतदान जारी रहा। सूचना मिलते ही तिलैया थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और स्थिति पर नियं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.