बूथ वाले स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र आज खुले रहेंगे
धनबाद, जून 30 -- धनबाद। जिले के सभी मतदान केंद्रों में मंगलवार को एसआईआर से संबंधित बैठक होगी। बैठक में बीएलओ व बीएलए टू उपस्थित रहेंगे। इस कारण उपनिर्वाचन पदाधिकारी धनबाद ने बूथ वाले स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों को मंगलवार को खुला रखने का आदेश दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि धनबाद जिले में अधिकतर बूथ स्कूल व आंगनबाड़ी में संचालित हैं। मंगलवार को वैसे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों को बीएलओ व बीएलए की बैठक के लिए खुला रखें। इससे संबंधित निर्देश डीईओ, डीएसई व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- एसआईआर में लगे शिक्षक, एक महीने तक पढ़ाई होगी प्रभाावित यह भी पढ़ें- एसआईआर ड्यूटी में शिक्षकों को रखा गया अलग, पढ़ाई पर असर नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.