जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- बूथ लेवल एजेंट चयन को लेकर हुई कांग्रेसियों की बैठक कुंडहित,प्रतिनिधि। शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में बूथ लेवल एजेंट चयन को लेकर कांग्रेसियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, पार्टी विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कुंडहित प्रखंड के 15 पंचायतों में 96 बूथ लेवल एजेंटों के चयन को लेकर रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में प्रखंड स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति पर भी विमर्श हुआ। बैठक में पार्टी के स्थानीय नेताओं के अलावे समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। फोटो कुंडहित 03: बैठक में उपस्थित कुंडहित के कांग्रेसी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.