सिमडेगा, जून 24 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में बुधवचार को बूथ लेवल एजेंट के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ नूतन मिंज ने उपस्थित कर्मियों को एसआईआर से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा आवश्यक दस्तावेजों एवं उनके सत्यापन की प्रक्रिया से भी सभी को अवगत कराया गया। मौके पर निर्वाचन प्रभारी संजय मुकुट बिलुंग, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहित विभिन्न पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलए-2 की भूमिका अहम : बीडीओ यह भी पढ़ें- मतदाता सूची में कोई पात्र मतदाता न छूटे : सीओ यह भी पढ़ें- झारखंड SIR पर बड़ा अपडेट, इन 5 श्रेणी लोगों को कर दिया बाहर; देखें ...