बागेश्वर, मई 3 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला कांग्रेस इकाई की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। साथ ही छह मई को पूर्व सैनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के बागेश्वर आगमन और सात मई को अग्निवीर मुद्दे पर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। महंगाई और भ्रष्टाचार से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, ऐसे में कांग्रेस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिससे बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाया जा सके। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ताओं के लिए भ...