मुरादाबाद, दिसम्बर 11 -- मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में तेरह दिसंबर को प्रत्येक बूथ पर महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें प्रशासन की ओर से तैनात बीएलओ और राजनीतिक दलों की ओर से तैनात बीएलए आमने सामने रू ब रू होंगे। अनुपस्थित, शिफ्टेड और डुप्लीकेट या मृतकों (एएसडी) के संबंध में बात होगी। मुरादाबाद में एएसडी डेटा कुल मतदाताओं का लगभग 15 फीसदी है। मुरादाबाद में कुल 24.59 लाख मतदाता हैं। एसआईआर का काम 99 फीसदी पूरा हो चुका है। इसमें जमा गणना प्रपत्र और नॉन कलेक्टिव एएसडी डेटा भी शामिल है। तेरह को बैठक में बीएलओ राजनीतिक दलों के बूथ लेबल एजेंट से बात करेंगे। जो एएसडी डेटा है उसमें अनुपस्थित मतदाता अगर अनुपस्थित है तो उसकी जानकारी है साक्ष्य के आधार पर दे सकते हैं। कोई शिफ्ट दर्ज हो गया और शिफ्ट नहीं हुआ तो वह भी बताएंगे। किसी डुप्लीकेट मत...