भागलपुर, जुलाई 5 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को हबीबपुर स्थित पार्टी के प्रधान कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और गरीब-गुरबों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भागलपुर प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत झंडोत्तोलन और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके बाद केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने और संचालन नवगछिया जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने किया। यह भी पढ़ें- सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का लिया संक...