औरैया, सितम्बर 10 -- कस्बे की नहर कोठी में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की बैठक हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं से गांव और मोहल्लों में सक्रियता बढ़ाने के साथ मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम जुड़वाने में सहयोग करने को कहा। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में बीएलओ से संपर्क बनाए रखें। जिन पात्र युवाओं और अन्य लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उनके नाम जुड़वाने में सहयोग करें। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी बूथ स्तर से करनी होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी तय कर गांव-गांव और गली-मोहल्लों में लोगों से ...