बूथ मजबूती से ही विधायक और सांसद बनते हैं: गौतम
प्रयागराज, जून 18 -- अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम ने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कहा। प्रयागराज आए नेता ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो बूथ स्तर पर चौपाल लगाएं और हर घर झंडा अभियान के तहत पार्टी का झंडा घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूती से ही विधायक और सांसद बनने का रास्ता तय होता है। बैठक के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानु प्रताप पटेल और संचालन जिला महासचिव राजकुमार पटेल ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय सलाहकार जवाहरलाल पटेल, ब्लाक प्रमुख सैदाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, श्यामराज पटेल, शिवमूरत पटेल, दुर्गा प्रसाद पटेल, रविनंदन यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अपना दल एस ने चलाया जनसंपर्क अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.