बूथ मजबूती को लेकर हुई बैठक
पिथौरागढ़, अगस्त 30 -- गोविंद चावला, बेरीनाग। भाजपा की ओर से शक्ति केंद्र त्रिपुरा देवी के धारीचौरा में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने और जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक में मंडल महामंत्री गणेश उपाध्याय, नरेंद्र महरा, सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.