मुरादाबाद, फरवरी 16 -- एसआईआर को लेकर उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए कि बूथों पर मौजूद बीएलओ से आपत्तियों का निस्तारण कराएं और लॉजिकल नोटिस के साथ ही कार्य में तेजी लाई जाए। उपजिला अधिकारी प्रीति सिंह ने अपने कार्यालय में अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने मैपिंग कराई है उनके नाम पते गलत दर्ज हो गए। ड्राफ्ट मतदाता सूची में किसी में वल्दियत गलत तो किसी में उम्र का अंतर हो गया। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर बीएलओ के माध्यम से सुधार किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची शुद्ध करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा । लेकिन इसमें तेजी लाने की आवश्यकता है। बीएलओ बूथों पर मौजूद है उनकी पूरी मदद कर मतदाता सूचियां दुरुस्त कराएं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी उमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.