जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर । मानगो क्षेत्र के पांच नंबर संकोसाईं स्थित जयप्रकाश स्कूल में अब वोटरों की लंबी कतार लगने लगी है। जबकि सुबह से काफी कम वोटर आ रहे थे। यहां की एक बूथ पर 800 वोट में अभी तक मात्र 350 मतदान ही हुआ है। अन्य बूथ की भी करीब यही स्थिति है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां काफी दूर-दूर के वोटरों का नाम दिया गया है। जिसके कारण कई लोग यहां नहीं आ पा रहे हैं। मुख्य सड़क से गली के अंदर होने के कारण आने जाने के वाहनों की भी दिक्कत है। इस कारण भी मतदान का प्रतिशत कम हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.