कोलकाता, मई 4 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। शुरुआती रूझानों के बीच पश्चिमी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ एजेंटों को एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो संदेश में उन्होंने अपने एजेंटों से काउंटिंग केंद्रों पर डटे रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अभी कई राउंड की काउंटिंग बाकी है, इसलिए बूथ एजेंट और पार्टी कार्यकर्ता किसी भी सूरत में काउंटिंग बूथ और मतगणना स्थलों को ना छोड़ें। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक्स पर अपने वीडियो संदेश में कहा है कि सभी को नमस्कार. प्लीज दया कर के काउंटिंग एजेंट और पार्टी कंडिडेट हर काउंटिंग बूथ पर डंटे रहे। चूंकि अभी दो से तीन राउंड की काउंटिंग ही हुई है, ऐसे में कत्तई बूथ ना छोड़ें। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि अभी तक बहुत ही कम मतों की गिनती ...