देवरिया, जून 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सदर विधायक डा. शलभ मणि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता व मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डा. रजनी पटेल ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पौने तीन लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाईपोलियो रोधी दवा का महत्व सदर विधायक डा. शलभ मणि ने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने को हर बच्चे को समय पर दवा पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में भी हर घर पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा इस दो बूंद जिंदगी से वंचित न रहे। स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान को सफल बनाने का निर्द...