बूथ तक संगठन को मजबूत और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर
मऊ, अगस्त 4 -- मऊ, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक सोमवार को राजीव गांधी पीजी कॉलेज में जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, संगठन सृजन अभियान तथा मासिक संगठनात्मक समीक्षा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ के अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती और संगठनात्मक शक्ति के साथ लड़ेगी। इसके लिए प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना तथा जनता के बीच निरंतर संवाद स्थापित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। हमें जनहित के मुद्दों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.